क्या आप चाहते हैं मां काली की असीम शक्ति और सुरक्षा? जानिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या चढ़ाएं और तंत्र व साधना में इन वस्तुओं का महत्व।
हिंदू धर्म में सभी देवी-देवता का अपना विशिष्ट स्वरूप, वाहन, रंग, शस्त्र, वस्त्र और स्वभाव होता है। इन्हीं के अनुरूप उनकी पूजा-पद्धति और उन्हें चढ़ाया जाने वाला भोग भी भिन्न होता है। तो चलिये आज जानते हैं कि मां काली को भोग में सबसे अधिक प्रिय क्या है। इसके साथ ही शक्ति प्राप्ति के लिए मां काली को क्या अर्पण करें जिससे मनवांछित फल की प्राप्ति हो सके। तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें और जानिए सब कुछ।
काली माता को बुराई का विनाश करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। मां काली की पूजा सिर्फ भय निवारण या रक्षा के लिए नहीं, बल्कि आंतरिक शक्ति, साहस, और संकटों से मुक्ति के लिए भी की जाती है। यदि श्रद्धा और नियम से उनका पूजन किया जाए तो मां काली अपनी कृपा से जीवन की हर बाधा को दूर कर देती हैं। वहीं, उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से न केवल वे प्रसन्न होती हैं, बल्कि भक्तों को अभय, आत्मबल और जीवन में विजय प्रदान करती हैं। इसके अलावा कुछ उपायों करके काली माता को प्रसन्न कर सकते हैं और तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि मां काली को भोग में क्या सबसे प्रिय है और शक्ति प्राप्ति के लिए उन्हें क्या अर्पित करें, जिससे जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिले और इच्छित फल की प्राप्ति हो सके।
पीपल के नीचे दीपक जलानाः सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाएं और पीपल की 7 बार परिक्रमा करें। इसके साथ ही मां काली का नाम जपते रहें। इससे राहु-शनि दोष, डर और नकारात्मकता दूर होती है और शक्ति की प्राप्ति होती है।
श्वेत अबीरः गंभीर रोग से मुक्ति के लिए मां काली को सफेद अबीर अर्पित करें। मां की कृपा से रोगों से राहत मिलती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
दो-मुंह वाला दीपकः शत्रुओं को मित्र बनाने के लिए मां काली के चरणों में दो मुंह का दीपक जलाएं। इससे शत्रु शांत, दुश्मन मित्र और रोकथाम में सफलता मिलती है।
खीर, दूध, मिठाइयांः मां काली को सफ़ेद रंग से बनी वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं। जैसे दूध से बनी खीर, रसगुल्ला, सफेद पेड़ा, मावा की मिठाई। इसके् साथ ही नारियल का पानी या सफेद मिठाइयां। ये भोग शक्ति और मानसिक शांति दोनों प्रदान करते हैं और मां काली को प्रसन्न भी करते हैं।
गुड़ और तिलः गुड़ को मां काली का अत्यंत प्रिय भोग माना गया है। पूजा के समय गुड़ अर्पित करें। बाद में उसे प्रसाद के रूप में गरीबों में बांट दें। इससे धन संबंधित समस्याएं, रुकावटें और कर्ज जैसे दोष दूर होते हैं।
सूजी या तिल का हलवाः मां काली को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सूजी या गेहूं के आटे से बना हलवा, तिल और गुड़ से बना तिलकूट या तिल हलवा मां को अर्पण करें। इससे बल, आत्मविश्वास और साहस की प्राप्ति होती है।
नींबू और लाल फूलः मंगलवार के दिन 21 नींबुओं की माला मां को चढ़ाएं। साथ ही लाल गुलाब, गुड़हल या चमेली के फूल अर्पित करना चाहिए। यह उपाय नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है और तांत्रिक बाधाओं को हटाता है।
पूरी और आलू की सब्ज़ीः मां काली को पूरी और सादा आलू की सब्जी का भोग लगाएं। हालांकि, मां को प्रसन्न करने के लिए कहीं-कहीं बलि भी दी जाती है।
मदिराः तांत्रिक पूजा पद्धति में मां को मदिरा भी अर्पित की जाती है। यह केवल विशेष मंत्रों और विधियों के तहत ही किया जाता है। हालांकि, यह किसी जानकार पंडित की जानकारी लेकर ही इसको मां को अर्पित करना चाहिए। बताई गई यह सभी वस्तुएं न केवल मनोकामनाएं पूरी करती हैं बल्कि शक्ति, बल भी प्रदान करती हैं। हालांकि, यह सभी वस्तुएं पूर्ण भक्ति और श्रद्धा के साखथ अप्रित करना चाहिए।
Did you like this article?
तुलसी विवाह में भगवान विष्णु को क्या चढ़ाएं? जानिए शुद्ध जल, पीले फूल, तुलसी दल, पंचामृत, मिठाई और पीले वस्त्र चढ़ाने का धार्मिक महत्व और शुभ फल।
संतोषी माता को क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए गुड़, चने, केले, जल, और बिना खटाई वाला भोजन चढ़ाने का महत्व, जिससे मिलती है मां संतोषी की कृपा और सुख-शांति।
राधा रानी को क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए गुलाब के फूल, मिश्री, पीले वस्त्र, पान, चंदन और राधा नाम जप से कैसे पाएं राधारानी की अपार भक्ति और प्रेम की कृपा।